गोपनीयता नीति
परिचय
यह गोपनीयता नीति उन सभी वेबसाइटों पर लागू होती है जिनका स्वामित्व और संचालन हम करते हैं। इनमें सभी ऑनलाइन एवं मोबाइल सेवाएं और उत्पाद शामिल हैं। इन सभी को सामूहिक रूप से हमारी ‘वेबसाइटें’ और ‘सेवाएं’ कहा जाता है। ‘व्यक्तिगत डेटा’ से तात्पर्य आपके बारे में पहचान योग्य जानकारी से है, जैसे- आपका नाम, ई- मेल पता, डाक पता, फ़ोन नंबर, भुगतान संबंधी विवरण, सहायता के लिए किए गए प्रश्न, बेटिंग का इतिहास, चैट में की गई टिप्पणियां आदि। यदि कोई डेटा आपकी पहचान करने में सक्षम नहीं है (उदाहरण के लिए, अनाम या संकलित डेटा), तो यह नीति उस पर लागू नहीं होती। हम समय- समय पर इस नीति में संशोधन कर सकते हैं या इसे अपडेट कर सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण परिवर्तन की सूचना हम आपको हमारी वेबसाइटों पर नोटिस के माध्यम से या ई- मेल के जरिये देंगे।
हम कौन सा डेटा एकत्र करते हैं और हम ऐसा कैसे करते हैं
जब आप हमारी वेबसाइटों या सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो हम आपका व्यक्तिगत डेटा एकत्रित करते हैं और उसे प्रोसेस करते हैं। यह डेटा दो 1win प्रकार से प्राप्त किया जाता है-:
- आपके द्वारा सीधे प्रदान किया गया डेटा: रजिस्ट्रेशन के समय, अपनी पहचान को वेरीफाई करने के दौरान, आवश्यक दस्तावेज जमा करते समय, हमारी सहायता टीम से संपर्क करने पर या धन शोधन-रोधी (Anti-Money Laundering) एवं धोखाधड़ी- रोधी (Anti-Fraud) जांच के दौरान आप हमें कुछ आवश्यक डेटा प्रदान करते हैं।
- ऑटोमेटिक रूप से एकत्रित किया गया डेटा: इसमें आपका आईपी एड्रेस, डिवाइस और ब्राउजर संबंधी विवरण, सिस्टम गतिविधि, वेबसाइट तक पहुंचने की तिथि एवं समय, रेफरर यूआरएल, कुकीज एवं ट्रैकिंग तकनीकें (जैसे- गूगल एनालिटिक्स), ट्रांजेक्शन संबंधी विवरण तथा अकाउंट की गतिविधि शामिल होती है।
- तीसरे पक्षों से प्राप्त डेटा: हम अपनी सेवाओं को सही तरीके से चलाने और बेहतर बनाने के लिए, विश्वसनीय तीसरे पक्षों से प्राप्त डेटा के साथ अपने रिकॉर्ड को पूरक बना सकते हैं। इसमें भुगतान प्रदाताओं या सार्वजनिक रूप से उपलब्ध स्रोतों से मिली जानकारी शामिल हो सकती है।
व्यक्तिगत डेटा प्रोसेस करने का कानूनी आधार
हम आपका व्यक्तिगत डेटा केवल तभी प्रोसेस करते हैं जब यह कानूनी रूप से उचित और आवश्यक हो। इसके मुख्य आधार इस प्रकार हैं-:
- अनुबंध का पालन: सेवाएं प्रदान करने, ट्रांजेक्शन को प्रोसेस करने या आपके अकाउंट को मैनेज करने के लिए।
- कानूनी दायित्व: ऐसे कानूनों का पालन करने के लिए, जैसे- धन शोधन रोधी नियम, जिम्मेदार गेमिंग के नियम और लाइसेंस से जुड़ी शर्तें।
- वैध हित: हमारे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए, जैसे- सेवाओं को सुधारना या धोखाधड़ी को रोकना, बशर्ते ये आपके अधिकारों का उल्लंघन न करें।
- आपकी सहमति: कुछ विशेष मामलों में, जैसे- मार्केटिंग संदेश भेजने के लिए।
हम व्यक्तिगत डेटा का उपयोग कैसे करते हैं
हम आपका व्यक्तिगत डेटा निम्नलिखित तरीकों से उपयोग करते हैं:
- अपनी वेबसाइटों और सेवाओं को चलाने और बनाए रखने के लिए, तथा आपके अनुरोधों को पूरा करने के लिए (अनुबंध के आधार पर, कानूनी हित के लिए)।
- आपकी उम्र, स्थान, पहचान और सेल्फ- एक्सक्लूजन की स्थिति की जांच करने और आपके अकाउंट को मैनेज करने के लिए (अनुबंध के आधार पर, कानूनी हित के लिए)।
- अवैध गतिविधियों को रोकने और कानूनों का पालन करने के लिए, जैसे- मनी लॉन्ड्रिंग और मैच फिक्सिंग रोकना (कानूनी दायित्व)।
- तकनीकी, भुगतान या अन्य समस्याओं के लिए ग्राहक सहायता देने के लिए (अनुबंध के आधार पर)।
- आपके अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाओं का विकास, परीक्षण और सुधार करने के लिए (कानूनी हित के लिए)।
- यूजर्स और हमारे सिस्टम को धोखाधड़ी, दुरुपयोग और सुरक्षा संबंधी खतरों से बचाने के लिए (कानूनी दायित्व, कानूनी हित के लिए)।
- अनाम डेटा का विश्लेषण करने और आंतरिक या सार्वजनिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए ( कानूनी हित के लिए)।
- वित्तीय ट्रांजेक्शन को सुचारू बनाने और उन्हें कंफर्म करने के लिए (अनुबंध के आधार पर, कानूनी हित के लिए)।
- धोखाधड़ी के जोखिम का आकलन करने और तृतीय पक्षों के माध्यम से पहचान को कंफर्म करने के लिए (कानूनी दायित्व, अनुबंध के आधार पर)।
- जिम्मेदार गेमिंग सुनिश्चित करने के लिए गैंबलिंग व्यवहार की निगरानी करने के लिए (कानूनी दायित्व, कानूनी हित के लिए)।
- बेटिंग एक्टिविटी, जोखिम और ऑड्स को मैनेज करने के लिए (अनुबंध के आधार पर, कानूनी हित के लिए)।
- समझौतों और कानूनी अधिकारों को लागू करने के लिए (अनुबंध के आधार पर)।
- प्रशासनिक कार्यों के लिए हमारे कॉर्पोरेट समूह के भीतर जानकारी साझा करने के लिए (कानूनी हित के लिए)।
- ऑपरेशनल अपडेट देने, मार्केटिंग (आपकी सहमति के साथ) और आपकी पूछताछ का उत्तर देने के लिए (अनुबंध के आधार पर, कानूनी हित के लिए, सहमति)।
हम आपका व्यक्तिगत डेटा कैसे साझा कर सकते हैं
हम आपका व्यक्तिगत डेटा निम्न संस्थाओं के साथ साझा कर सकते हैं:
- प्रशासन और अनुपालन कार्यों के लिए हमारे कॉर्पोरेट समूह की अन्य कंपनियाें के साथ।
- थर्ड – पार्टी सेवा प्रदाता, जैसे- भुगतान प्रोसेसर, आईडेंटिटी पेरिफिकेशन सेवाएं, होस्टिंग प्रदाता और मार्केटिंग भागीदार, जो गोपनीयता समझौतों का पालन करते हैं।
- नियामक संस्थाएं, कानून प्रवर्तन एजेंसियां, न्यायालय, लाइसेंस देने वाले निकाय और धोखाधड़ी रोकथाम एजेंसियां- जब कानूनी रूप से आवश्यक हो या अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी हो।
- साझेदारी के कार्यों को पूरा करने के लिए रेफरल पार्टनर और सहयोगी।
- आपकी स्पष्ट सहमति से चुने गए तीसरे पक्ष को।
अंतर्राष्ट्रीय डेटा स्थानांतरण
आपका डेटा आपके निवास स्थान वाले देश के बाहर, यहां तक कि EEA के बाहर के देशों में भी भेजा जा सकता है और प्रोसेस किया जा सकता है। हम लागू कानूनों के तहत आपके डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूरोपीय आयोग के मानक अनुबंध सेक्शन और अन्य उचित सुरक्षा उपायों जैसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।
सुरक्षा
हम आपके व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के लिए निम्न कदम उठाते हैं:
- 256-बिट एन्क्रिप्शन के साथ टीएलएस का उपयोग करके, डेटा को ट्रांसफर करते समय और स्टोर करते समय सुरक्षित रखना।
- डेटा तक पहुंच केवल अधिकृत कर्मियों तक सीमित रखना।
- फायरवॉल, घुसपैठ का पता लगाने वाली प्रणालियाें और नेटवर्क विभाजन के माध्यम से नेटवर्क को सुरक्षित रखना।
- 24/7 निगरानी और पहुंच नियंत्रण वाले सुरक्षित डेटा केंद्रों में डेटा को संग्रहित करना।
- खतरों का पता लगाने और उनका जवाब देने के लिए सुरक्षा प्रणालियों की लगातार निगरानी करना।
- सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुसार सुरक्षा नीतियों और ढांचे को नियमित रूप से अपडेट करना।
डेटा रखने की अवधि
हम आपका डेटा केवल उतनी ही अवधि तक रखते हैं जितनी जरूरत होती है-:
- आप कभी भी अपने अकाउंट से जुड़े डेटा को संपादित कर सकते हैं या उसे हमेशा के लिए हटा सकते हैं, जिसमें चैट पोस्ट हटाना या अपना अकाउंट बंद करना शामिल है।
- अकाउंट बंद करने के बाद, कानूनी और नियामक आवश्यकताओं को पूरा करने और विवादों को हल करने के लिए डेटा को पांच साल तक रखा जा सकता है।
- धोखाधड़ी रोकने, टैक्स और धन शोधन रोधी कानूनों का पालन करने, अकाउंटिंग को सपोर्ट करने, समझौतों को लागू करने और सेवा की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए कुछ डेटा को लंबे समय तक रखा जाता है।
- डेटा को सुरक्षित तरीके से हटाया जाता है या गुमनाम कर दिया जाता है।
आपके अधिकार
आपके पास निम्न अधिकार हैं:
- अपने व्यक्तिगत डेटा को एक्सेस करने और उसकी प्रतियां प्राप्त करने का अधिकार।
- अपने डेटा में गलतियों को सुधारने का अधिकार।
- जहां उपयुक्त हो, वहां डेटा मिटाने का अनुरोध। आप, जहां उचित हो, अपने डेटा को मिटाने का अनुरोध कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि कुछ डेटा कानूनी या वैध कारणों से रखा जा सकता है।
- प्रोसेसिंग को सीमित करने का अधिकार। आप कुछ परिस्थितियों में अपने डेटा की प्रोसेसिंग को सीमित करने का अनुरोध कर सकते हैं।
- प्रोसेसिंग पर आपत्ति जताने का अधिकार। आप कानूनी हितों (legitimate interest) या प्रत्यक्ष मार्केटिंग (direct marketing) के आधार पर की जाने वाली डेटा प्रोसेसिंग पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- सहमति वापस लेने का अधिकार। आप किसी भी समय, बिना पिछली प्रोसेसिंग को प्रभावित किए, अपनी दी हुई सहमति वापस ले सकते हैं।
- मार्केटिंग संदेश बंद करने का अधिकार। आप सदस्यता समाप्त करने वाले लिंक (unsubscribe link) का उपयोग करके या हमारी सहायता टीम से संपर्क करके मार्केटिंग संदेश प्राप्त करना बंद कर सकते हैं।
- शिकायत दर्ज करने का अधिकार। आपको डेटा सुरक्षा अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करने का अधिकार है।
आप अपने अकाउंट की सेटिंग्स में बदलाव करके या हमें support@1w-bet.com पर ई- मेल भेजकर अपना अनुरोध कर सकते हैं। किसी भी अनुरोध पर कार्रवाई करने से पहले, हम आपकी पहचान को कंफर्म कर सकते हैं।
गूगल एनालिटिक्स का उपयोग
हम अपनी वेबसाइट के उपयोग को समझने के लिए गूगल एनालिटिक्स का इस्तेमाल करते हैं। यह टूल यह जानकारी एकत्र करता है कि वेबसाइट पर कितनी बार विज़िट किया गया है, कौन- कौन से पेज देखे गए हैं और रेफरल यूआरएल क्या था। इसमें केवल आपका आईपी एड्रेस एकत्र किया जाता है, आपका नाम या अन्य पहचान से जुड़ी जानकारी एकत्र नहीं की जाती है।
गूगल एनालिटिक्स वापसी करने वाले यूजर्स की पहचान करने के लिए कुकीज का इस्तेमाल करता है और ये कुकीज केवल गूगल द्वारा ही एक्सेस की जा सकती हैं।
आप अपने ब्राउजर में कुकीज को बंद करके या गूगल के ऑप्ट- आउट टूल का इस्तेमाल करके इससे बाहर निकल सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए गूगल एनालिटिक्स और गूगल की कुकी नीति देखें।
SSL एन्क्रिप्शन
आप और हमारी वेबसाइट के बीच होने वाले सभी महत्वपूर्ण कम्युनिकेशन, 256-बिट एन्क्रिप्शन वाले सिक्योर सॉकेट लेयर (SSL) तकनीक से सुरक्षित किए जाते हैं। यह आपके व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
Updated: